![]()
बुक से वीरबाला कालीबाई का पाठ हटाने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
डूंगरपुर में कक्षा पांचवीं की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक से वीर बाला कालीबाई की प्रेरक कहानी को हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार के नेतृत्व में प्रदर्शन में पीसीसी प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव और पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
पीसीसी प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पुस्तक से आदिवासी वीर बाला कालीबाई का अध्याय हटाकर न केवल शहीद का बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है।
उन्होंने बताया कि कालीबाई ने राजस्थान की धरती के लिए अपना बलिदान दिया था। उनकी शहादत बच्चों के लिए त्याग, तपस्या और साहस का उदाहरण है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वीर बाला कालीबाई के अध्याय को वापस जोड़ने की मांग की गई है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी संगठन और सांप्रदायिक हस्तक्षेप को तत्काल रोकने की मांग भी की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments