☜ Click Here to Star Rating



नागौर जिले में रियांबड़ी उपखंड के ग्राम पंचायत झींटिया में ग्रामीण बीती रात से धरने पर हैं। लूणी नदी क्षेत्र में बजरी लीज धारियों ने गुरुवार से बजरी खनन शुरु किया था। इससे पहले बजरी खनन को लेकर काफी विरोध हो गया था, तब लीजधारक और ग्रामीण आमने-सामने हो

.

गुरुवार को‌ झींटिया क्षेत्र में बजरी परिवहन कर रहे डंफरों को झींटिया के ग्रामीणों ने रास्ते मे पत्थर डालकर रास्ता बंद कर दिया। ग्रामीण बजरी का परिवहन नहीं करने की मांग करने लगे। सुचना पर पादुकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पादुकलां थानाधिकारी भारमल चौधरी ने दोनों पक्षों से समझाइश की मगर ग्रामीण बजरी खनन व परिवहन नहीं करने की मांग को लेकर अड़े रहे।

झींटिया सरपंच हरसुखराम ककडावा ने बताया कि झींटिया ग्राम पंचायत क्षेत्र से किसी भी को बजरी खनन नहीं करने दिया जायेगा। ग्रामीणों न टेंट लगाकर अनिश्चियकालीन धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इस दौरान रामकिशोर ककडावा, पुखराज, रामलाल, हरसुखराम आदि ग्रामीणों ने कहा कि लूणी‌ नदी‌ आसपास‌ के गांवों की लाइफ लाइन है। यहां बजरी खनन शुरु होने से बड़े गड्ढे हो जाएंगे और पर्यावरण के लिए खतरा बढ़ जाएगा। बहाव क्षेत्र में खनन होने से काफी नुकसान भी होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading