☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ के असनावर उपखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

झालावाड़ के असनावर उपखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कांग्रेस द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में था।

.

भारतीय जनता पार्टी मंडल असनावर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा प्रधानमंत्री का अपमान है। उन्होंने इसे देश की हर मां के सम्मान पर प्रहार बताया। नेताओं ने कहा कि जनता इस कृत्य को माफ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर जनता को कांग्रेस की सोच से अवगत कराएंगे।

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह भील, जिला परिषद प्रतिनिधि बजरंग लाल भील, महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, चंद्रप्रकाश सुमन और हरिशंकर पाटीदार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। राधेश्याम लोढ़ा, फूलचंद मेड़ा, भारत अग्रवाल, जानकीलाल पाटीदार, जनपद मोहनलाल, परमानंद और सरपंच प्रतिनिधि मनीष पाटीदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading