हरियाणा में हुए मनीषा हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को सीकर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने विशाल मशाल जुलूस और आक्रोश रैली निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया। यह रैली जाट बाजार से शुरू हुई और तापड़िया बगीची होते हुए कल्याण सर्किल पहुंची

एनएसयूआई ने जाट बाजार से लेकर कल्याण सर्किल तक मशाल जुलूस निकाला।
इसके साथ ही कल्याण सर्किल पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा- इस तरह की जघन्य घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं। उन्होंने मांग की कि मनीषा हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दी जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलता, उनका आंदोलन और तेज होगा।
रैली के दौरान मशालों और बैनर के साथ कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर अपनी आवाज बुलंद की। नारों और भाषणों के जरिए उन्होंने सरकार को महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर होने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन ने रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस बल की मौजूदगी में रैली शांतिपूर्ण रही। NSUI ने इस प्रदर्शन के जरिए न केवल मनीषा के लिए इंसाफ की मांग की, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments