![]()
पीएम मोदी की मां पर विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल-तेजस्वी का पुतला फूंका।
बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति कांग्रेस और आरजेडी के मंच से की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सिरोही में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल पीएम मोदी की माता का बल्कि देश की सभी माताओं का अपमान है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और राजनीतिक शालीनता पर प्रहार बताया।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का आक्रोश इस अन्याय के विरुद्ध है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री के अनुसार, सोमवार को सिरोही शहर के सरजावाव दरवाजा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments