☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर के लखा गांव में घायल वीरम सिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना आज 9वें दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और साधु संत इस आंदोलन में शामिल होकर कंपनी और प्रशासन के प्रति आक्रोश जता रहे हैं।

.

वहीं शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी लगातार दो दिनों से धरने पर ही है और रात भी धरने पर ही खाट बिछाकर गुजार रहे हैं। भाटी का साफ कहना है- ‘मांगें नहीं मानी तो आज से कंपनी की साइटों पर बंद करवाएंगे काम।’

दरअसल , 19 सितम्बर को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से घायल हुए गांव के वीरम सिंह का इलाज फिलहाल जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में चल रहा है। लेकिन इस हादसे ने पूरे इलाके में आक्रोश की चिंगारी भड़का दी है। ग्रामीण आक्रोशित होकर निजी कम्पनी के गेट के बाहर ही मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

निजी कम्पनी के गेट के बाहर जारी है धरना।

निजी कम्पनी के गेट के बाहर जारी है धरना।

विधायक ने धरना स्थल पर बिताई रात

जैसलमेर के लखा गांव में घायल वीरमसिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को धरने का छठा दिन रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और साधु-संत आंदोलन स्थल पर जुटकर कंपनी और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश जता रहे हैं।

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी लगातार दूसरे दिन भी ग्रामीणों के साथ धरने पर डटे रहे। उन्होंने रात भी खाट बिछाकर धरना स्थल पर ही गुजारी। भाटी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए साफ कहा— “यदि मंगलवार तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो कंपनी की सभी साइटों पर काम बंद करवा दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कंपनी और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे।”

कम्पनी से वार्ता विफल, 1 करोड़ के मुआवजे पर अड़े ग्रामीण

इस बीच जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार तक कोई ठोस समाधान निकल सकता है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अब वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। लखा निवासी धरनार्थी रामसिंह ने दो टूक कहा— “न्याय और ठोस कार्रवाई ही आंदोलन का अंतिम उद्देश्य है।”

मांगें नहीं मानी तो आज कम्पनी का काम बंद करवाएंगे- रविंद्र सिंह भाटी

मांगें नहीं मानी तो आज कम्पनी का काम बंद करवाएंगे- रविंद्र सिंह भाटी

आज कम्पनी का काम करवाएंगे बंद

धरने की अवधि बढ़ने और जनप्रतिनिधियों के सक्रिय समर्थन से यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को कंपनी और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर लखा समेत आसपास के गांवों में कंपनी के सभी कार्य ठप करने का ऐलान किया गया है। रविंद्र सिंह भाटी ने बताया – “कपंनी का काम तो यूं ही बंद ही है, मगर मंगलवार का अल्टीमेटम है, अगर मांगें नहीं मानी तो कम्पनी के काम को बंद करवा देंगे।”

सैकड़ों ग्रामीण और संतों की मौजूदगी

धरना स्थल पर सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महंत रामगिरी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी, रालोपा नेता थानसिंह डोली, जोगाराम, रामसिंह बोथिया, फतेहगढ़ उपप्रधान मगसिंह, सुरेश नोवा, लखा सरपंच तोगसिंह, पूर्व सरपंच टीकमसिंह, बीसूकला सरपंच शंकरसिंह, लजपतसिंह राजगुरु, तारेंद्रसिंह, गोपालसिंह और भूरसिंह लंगेरा सहित सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती दे रहे हैं।

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 2 रातों से वहीं मौजूद।

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 2 रातों से वहीं मौजूद।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading