डीजीपी राजीव कुमार शर्मा का पुलिस कर्मियों की बेटियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा- जयपुर में कानूनी अड़चनों के कारण पुलिसकर्मियों की पदोन्नतियां रुकी हुई थीं। अब पुलिस कमिश्नर ने पहल कर मामला सुलझा लिया है।
इस साल तक सभी रुकी हुई पदोन्नतियां पूरी कर ली जाएंगी। आगे से हर साल नियमानुसार पदोन्नति की प्रक्रिया चलेगी। मंगलवार को डूंगरपुर दौरे पर आए डीजीपी ने यह जानकारी दी।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डूंगरपुर पुलिस लाइन में पौधरोपण किया।
डीजीपी ने उदयपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में अपराधों की रोकथाम पर चर्चा की। शराब तस्करी के मुद्दे पर डीजीपी ने कहा- इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगर किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव और डीआईजी कार्मिक कुंवर राष्ट्रदीप के साथ पुलिस लाइन में पौधारोपण किया।
पुलिस भवनों की समस्या पर उन्होंने बताया कि पुलिस हाउसिंग विभाग इस पर काम कर रहा है। जहां भी आवश्यकता है, वहां नए भवन बनाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक छुट्टी के बारे में डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यह स्थानीय स्तर का मामला है। पुलिस अधिकारी कार्य के अनुसार साप्ताहिक छुट्टी दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए कोई सार्वजनिक आदेश नहीं दिया जा सकता।
बेटियों ने गुलदस्ता दिया, डीजीपी ने पूछा आप में से कौन पुलिस बनना चाहता है
पौधरोपण लिए पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा को पुलिस कर्मियों की बेटियों ने ही गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बेटियों ने कहा वेलकम सर। इसके बाद बेटियों से बात करते हुए डीजीपी ने पूछा कि आप में से कौन पुलिस बनना चाहता है। बेटियों ने अपने भविष्य के सपनों के बारे में डीजीपी को बताया। बेटियों ने पुलिस लाइन में क्वार्टर के जर्जरहाल होने की समस्या बताई। डीजीपी के आरआई भैय्यालाल से क्वार्टर के हालात जानते हुए मरम्मत प्लान के बारे में पूछा। एसपी मनीष कुमार ओर एएसपी अशोक कुमार मीणा ने 50 लाख का बजट सेक्शन की बात कही।
वागड़ सरोवर का प्रोजेक्ट जाना, पेयजल समस्या को दूर करने के निर्देश
पौधारोपण के बाद डीजीपी ने पुलिस लाइन में वागड़ सरोवर के प्रोजेक्ट बारे में जानकारी ली। डीजीपी ने वागड़ सरोवर को देखकर तारीफ की। उन्होंने प्लांटेशन पर जोर दिया। उन्होंने ओपन जीम को लेकर भी निर्देश दिए। वहीं, सिंचाई विभाग ओर पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत करते हुए पेयजल समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। जलदाय विभाग के एसई ने कहा कि 1 करोड़ 50 लाख के बजट से ओवर हेड वाटर टैंक का काम जल्द ही करवाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments