☜ Click Here to Star Rating


जालोर शहर के पुरा मोहल्ले में गणेश चतुर्थी महोत्सव और भागवत कथा बुधवार को सम्पन्न हुई। इसके तहत शहर में गणेश विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली।

.

इस दौरान ऊट गाड़ियों में सवार महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। साथ ही भगवान शिव की झांकी, कलाकारों ने पूरे रास्ते शिव तांडव का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान खींचा।

शोभायात्रा में लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

शोभायात्रा में लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

मोसली नाड़ी में हुआ गणपति विसर्जन यह शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ सूरज पोल से रवाना हुई। जो शहर के भीनमाल रोड, राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराहा, हरिदेव जोशी सर्कल, पंचायत समिति से होते हुए सुन्देलाव तालाब पहुंची। जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुए। जिसके बाद सिरे मंदिर रोड से होते हुए मोसली नाड़ी पहुंच कर गणपति का विसर्जन किया।

शोभायात्रा के दौरान सजी मां कालका की झांकी।

शोभायात्रा के दौरान सजी मां कालका की झांकी।

झांकियों ने मोहा मन शोभायात्रा में भगवान शिव की झांकी, अघोरी कलाकारों ने पूरे रास्ते शिव तांडव का प्रदर्शन किया। ट्रैक्टरों में मां काली, मां जगदम्बा, राधा कृष्ण की झांकी, समेत एक से बढ़कर एक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा ऊंट गाड़ियों में सवार महिलाएं भगवान शिव व गणेश के भजन कीर्तन करती हुई नजर आई।

शोभायात्रा में ऊट गाड़ी पर भजन कीर्तन करते हुए महिलाएं।

शोभायात्रा में ऊट गाड़ी पर भजन कीर्तन करते हुए महिलाएं।

7 दिन तक हुए कई धार्मिक आयोजन गणेश महोत्सव के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 7 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा हुई और मंगलवार की शाम को 251 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading