![]()
सरमथुरा कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
सरमथुरा कस्बे में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीक समाज सरमथुरा द्वारा रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा कस्बा के महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर सत्ती का चौक, खिड़की पाड़ा, अग्रवाल धर्मशाला, फोदा का चौक, पीएनबी बैंक मार्ग और पुराना बस स्टैंड सहित अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान कस्बा वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और अल्पाहार वितरित कर यात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा में राम-जानकी, राधा-कृष्ण, शिव परिवार और हनुमान जी की सेना सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। युवाओं ने धार्मिक भजनों पर नृत्य कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पंजाब नेशनल बैंक के पास विष्णु कुमार सोनी ने फल वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं, सरमथुरा पुरानी बस स्टैंड पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा का स्वागत-सम्मान किया।
इस अवसर पर जगदीश, हरिमोहन, शिव्वों, दर्शन, जीतू, राजेश, होरी लाल, अक्षत, लाल सिंह, सुनील और बंटी सहित वाल्मीक समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments