![]()
मुस्लिम समुदाय की ओर से शहर में बैंड-बाजों के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
डूंगरपुर जिले में मुस्लिम समुदाय की ओर से पैगम्बर साहब हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय की ओर से शहर में बैंड-बाजों के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। शहर काजी की सदारत में निका
ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में शुक्रवार को सुबह से उत्साह का माहौल रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों को आकर्षक सजाया गया है। वहीं सुबह होते ही मुस्लिम समाज की ओर से ईद का जुलूस निकाला गया। शहर काजी की सदारत में जुलूस सीरत कमेटी से रवाना हुआ। जुलूस के आगे बैंड पर कौमी धुने बज रही थी। वहीं बच्चे और युवा झंडे लहरा रहे थे। जुलूस सीरत कमेटी से घाटी, हाजीपुरा, फोज का बडला, माणक चौक, सोनिया चौक, पुराना अस्पताल होते हुए वापस घाटी स्थित मदीना मस्जिद पहुंचा। जहां पर सभी ने पैगंबर साहब के जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई दी। इधर जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के खासा इंतजाम किया गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments