जयपुर सेंट्रल जेल में एक बंदी की रविवार सुबह मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सात दिन पहले अरेस्ट कर उसे जेसी भेजा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे SMS हॉस्पिटल भेजा गया था। लालकोठी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया- कालवाड़ रोड के हाथोज निवासी यश राठौड़ उर्फ कालू (19) की मौत हुई है। 8 अगस्त को यश राठौड़ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हनुमानगढ़ के नोहर निवासी पंकज कुमार का किडनैप कर लूट की गई थी। रात के समय जयपुर रेलवे जंक्शन से बहन के घर बाइक कैब से जाते समय धाबास पुलिया के पास उसका किडनैप किया गया था। जान से मारने की धमकी देकर 3 हजार रुपए छीनने के साथ ही 16 हजार 300 रुपए ट्रांसफर कर लूटे गए थे। सदर थाना पुलिस ने मामले में यश राठौड़ (19) और उसके साथी सूरज सिंह उर्फ शेरू (23) व सोनू बैरवा (21) को अरेस्ट किया था। पूछताछ में आरोपियों ने राखी पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए वारदात को अंजाम देना बताया था।

सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट मामले में पकड़े तीनों आरोपी।
3 घंटे में लेता था इंसुलिन इंजेक्शन सदर थाना पुलिस ने बापर्दा तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया था। 11 अगस्त को कोर्ट के आदेश पर मेडिकल करवाकर जेसी भेज दिया। जेसी में बंद होने के दौरान शनिवार रात को बंदी यश राठौड़ की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसे जेल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर्स ने रविवार तड़के यश को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान यश की मौत हो गई। परिजनों ने लालकोठी थाना पुलिस को बताया- यश हैवी शुगर का पेशेंट था। वह हर तीन घंटे में इंसुलिन इंजेक्शन लेता था। माना जा रहा है कि शुगर बढ़ने के कारण ही यश की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments