☜ Click Here to Star Rating



आज जोधपुर के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर ढाई बजे बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि

.

यह रहेगा उद्घाटन स्पेशल का शेड्यूल

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। शाम 7:05 बजे जयपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 7:10 बजे रवानगी के बाद ट्रेन अलवर, रेवाड़ी व गुड़गांव स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:10 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 7 वातानुकूलित चेयरकार व 1 एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी के डिब्बे होंगे।

नियमित सेवा 27 सितंबर से शुरू

नियमित गाड़ी संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) 27 सितंबर से संचालित होगी। जोधपुर से यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3:10 बजे कैंट से रवाना होकर रात 11:20 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी। इससे यात्री एक ही दिन में जोधपुर से दिल्ली जाकर वापस लौट सकेंगे।

पहले ही दिन 150 यात्रियों ने रिजर्व की सीटें

मंगलवार रात को रेलवे बोर्ड से अनुमति के बाद इस ट्रेन का डाटा रेलवे के ऑनलाइन सिस्टम में अपडेट हुआ। सुबह 8 बजे से सीट रिजर्वेशन ओपन कर दिया गया। इसके बाद पहले ही दिन, यानी बुधवार देर रात 11 बजे तक कुल 530 में से 150 सीटों का रिजर्वेशन हो चुका था। इनमें एग्जीक्यूटिव कोच व चेयरकार दोनों में अच्छी बुकिंग दिखी है।

वापसी में थोड़ा कम लगेगा किराया

जोधपुर से दिल्ली कैंट (606 किमी) तक चेयरकार का किराया 1610 रुपए तथा एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2930 रुपए है। लेकिन वापसी में दिल्ली कैंट से जोधपुर के लिए चेयरकार का किराया 50 रुपए कम 1555 रुपए और एग्जीक्यूटिव कोच का किराया 60 रुपए कम 2880 रुपए लगेगा।

8 कोच में 530 सीटों की व्यवस्था

वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच में 530 सीटें हैं। इसमें 52 सीट का एक एग्जीक्यूटिव कोच, दो चेयरकार कोच (प्रत्येक में 44 सीट) और 5 चेयरकार कोच (प्रत्येक कोच में 78 सीटें) शामिल हैं।

यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं

ट्रेन में खाना-पानी-नाश्ता, कीमती सामान गुम होने पर मुआवजा, वाई-फाई, हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। फायर अलार्म सिस्टम, सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे, डीप फ्रीजर, वाटर कूलर, हॉट केस, बायो टॉयलेट और दिव्यांगों के लिए अलग टॉयलेट की व्यवस्था है।

फ्लाइट की तर्ज पर संवाद

फ्लाइट की तर्ज पर लोको पायलट ट्रेन के गार्ड व यात्रियों से संवाद कर सकेंगे। कवच टेक्नोलॉजी के चलते ड्राइवर की गलती के बावजूद दो ट्रेनें आमने-सामने नहीं टकराएंगी। हर कोच में सस्पेंडेड ट्रैक्शन मोटर होने से तेज रफ्तार के बावजूद धक्के नहीं लगेंगे। इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम के इस्तेमाल से 30% बिजली की बचत होगी।

यात्रियों के लिए विशेष निर्देश

वेटिंग टिकट से यात्रा न करें, केवल कंफर्म टिकट पर ही यात्रा करें, क्योंकि एक बार बंद होने पर अगले स्टेशन पर ही दरवाजे खुलेंगे। ऑटोमैटिक गेट होने से स्टेशन पर छोड़ने आए परिजन व यार-दोस्त भी कोच में न चढ़ें। 5 वर्ष से ऊपर के बच्चों का पूरा टिकट लगेगा और गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading