![]()
नादनपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 8 महीने से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
धौलपुर पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में सफलता हासिल की है। नादनपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 8 महीने से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी घनश्याम के नेतृत्व में टीम ने कुरिगमा मोड़ से आरोपी कमल सिंह मीणा (21) को पकड़ा। वह प्रकरण संख्या 06/2025 में धारा 8/20, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस अवैध गांजा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
इसके अलावा पुलिस ने नादनपुर में एफसीआई गोदाम के पास से 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1,400 रुपए की जुआ राशि जब्त की है। पकड़े गए जुआरी सुरेन्द्र कोली (32), अलाउद्दीन (33), मुनीम (40) और विजय सिंह कुशवाह (42) सभी नादनपुर के निवासी हैं। इन पर धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments