बारां में जर्जर सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए सवा 3 करोड़ रुपए स्वीकृत।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बारां जिले के किशनगंज, शाहाबाद और अटरू ब्लॉक के 182 स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए सवा 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह कार्य समग्र शिक्षा विभाग द्वारा कराया जाएगा।
विभाग अब अति आवश्यक मरम्मत के प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इन प्रस्तावों के आधार पर टेंडर प्रक्रिया अगले माह से शुरू होने की संभावना है। प्रत्येक स्कूल को लगभग 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत राशि में सबसे अधिक हिस्सा किशनगंज क्षेत्र को मिला है। किशनगंज के 108 स्कूल भवनों को 2-2 लाख रुपए की दर से कुल 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मिली है। शेष राशि शाहाबाद और अटरू ब्लॉक के स्कूलों के लिए स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि विभागीय अधिकारियों ने 2024 में जिलेभर के कुल 260 भवनों के प्रस्ताव आपदा प्रबंधन को भेजे थे। इनमें से 182 स्कूलों की प्रशासनिक स्वीकृति पहले नहीं मिल पाई थी, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, कई स्कूलों की स्थिति काफी खराब होने के कारण यह बजट पूर्ण मरम्मत के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

जर्जर हालत में हैं बारां के कई राजकीय स्कूल।
कई स्कूलों को ज्यादा राशि की जरूरत, उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजे विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में वर्तमान में कई स्कूल भवन जर्जर या ज्यादा क्षतिग्रस्त हो रहे है। इनमें किशनगंज समेत सभी ब्लॉक के स्कूल शामिल है। ऐसे में इन स्कूलों को मरम्मत के लिए ज्यादा बजट की जरूरत है। जिसको लेकर पिछले दिनों प्रस्ताव बनाकर उच्चस्तर पर भिजवाएं गए है। अब वर्तमान में 2 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने पर अति आवश्यक कार्य पूरे करवाएं जाएंगे।
सीडीईओ गेंदालाल रैगर ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्कूल भवनों को लेकर स्वीकृतियां जारी की है। इसको अब नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया करवाकर स्कूलों भवनों में मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments