भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नकली नोट जमा होने का मामला सामने आया है। यहां पिछले 6 महीनों में जिलों के बैंक से आई करेंसी की चेकिंग में 64 जाली नोट पकड़े गए हैं।
इनमें 100 रुपए से लेकर 2 हजार तक के नोट शामिल हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काटकर 6 केस दर्ज किए हैं, जो जिलों के संबंधित थानों में भेज दी गई है।
RBI मैनेजर ने दर्ज करवाई 6 एफआईआर SHO आशुतोष सिंह ने बताया- भारतीय रिजर्व बैंक के मैनेजर विशाल देसाई (26) की ओर से 6 FIR दर्ज करवाई गई है। जनवरी 2025 से जून 2025 की अवधि के दौरान विभिन्न जिलों की मुद्रा तिजोरियों से करेंसी RBI के क्षेत्रीय कार्यालय में आई। इसमें 2 हजार से लेकर 100 रुपए तक के जाली नोट पकड़े गए।
उन्होंने बताया- स्थानीय बैंकों ने आरबीआई को गंदे नोट भेजे थे। इन नोटों की जांच में जाली मिले। इसके बाद आरबीआई मैनेजर ने गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी। गांधी नगर थाने ने जीरो नंबर एफआईआर काटकर संबंधित जिलों के थानों को भेज दी है।

6 महीने के दौरान बैंक में पहुंचे फेक करेंसी को लेकर गांधी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
अलग-अलग बैंकों से आए 64 जाली नोट पकड़े श्रीगंगानगर जिले में मुद्रा तिजोरियों की ओर से गंदे नोट भेजे गए। नोटों की जांच करने पर 500 रुपए के 11 नोट, 200 का 1 नोट और 100 रुपए के 6 नोट (कुल 18 जाली नोट) पकड़े गए। झुंझुनूं जिले से 100 रुपए के 6 जाली नोट, जैसलमेर जिले से 500 के 4 नोट और 200 के 2 नोट जाली मिले।
कोटा जिले से 500 रुपए के 4 नोट और 200 रुपए के 5 नोट जाली मिले। अलवर के लक्ष्मणगढ़ से 100 रुपए के 16 नोट और 2 हजार के 9 नोट जाली मिले। पिछले 6 महीने के दौरान बैंक में फेक करेंसी पहुंची है।

नकली नोट की पहचान कैसे करें? बाजार में सबसे ज्यादा 500 के नोट सर्कुलेशन में हैं। यही वजह है कि जालसाज अधिकांश 500 के नकली नोट छापते हैं। हालांकि हर नोट में कुछ ऐसे फीचर्स होते हैं, जिनके जरिए आप आसानी से असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए नोट के वाटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड, माइक्रोलेटिंग और RBI द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को चेक कर सकते हैं।
आइए नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझते हैं।

इसके अलावा RBI द्वारा 500 रुपए के असली नोट की पहचान के लिए कुछ अन्य तरीके बताए गए हैं। जैसे कि-
- असली 500 रूपए के नोट का साइज 66MMx150 MM होता है।
- नोट में ‘भारत’ और ‘INDIA’ शब्द माइक्रो लेटर में लिखे होते हैं।
- नोट पर नीचे दाईं ओर 500 रुपए के चिह्न को तिरछा करने पर वह हरे रंग से नीले रंग में बदल जाता है।
- नोट में अशोक स्तंभ का प्रतीक दाईं ओर होता है।
- हर असली नोट पर ‘स्वच्छ भारत’ का लोगो और स्लोगन छपा होता है।
स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड कर पहचान सकते हैं नकली नोट नकली नोट की पहचान ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में ‘Chkfake’ ऐप डाउनलोड करना होगा। यह एप पूरी तरह फ्री है। यह भारत समेत कई अन्य देशों की मेजर करेंसी की जांच कर सकता है।
‘Chkfake’ ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल
- पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से Chkfake ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद ऐप में अपना अकाउंट बनाएं या गेस्ट यूजर के तौर पर लॉगिन करें।
- ऐप में दिए विकल्पों में से ‘Foreign money’ या ‘नोट’ पर क्लिक करें।
- उस देश की करेंसी चुनें, जिसकी आप जांच करना चाहते हैं।
- भारतीय रुपए के लिए (INR) पर सिलेक्ट करें।
- इसके बाद अपने फोन के कैमरे से उस नोट की स्पष्ट फोटो लें।
- ऐप उस नोट के वाटरमार्क, सीरियल नंबर, सिक्योरिटी थ्रेड जैसी चीजों को स्कैन करेगा।
- स्कैनिंग के बाद ऐप बताएगा कि आपका नोट असली है या नकली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments