![]()
डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो को न्योता देकर किसा आमंत्रित।
डीडवाना में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा अपने आराध्य एवं आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव का आयोजन 5 अक्टूबर को डीडवाना जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
महोत्सव के लिए समाज के प्रतिनिधि लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। इसी क्रम में, डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो को भी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव के तहत दोपहर 12:15 बजे सती सावित्री माता का मंगल पाठ होगा। इसके बाद शाम 5:15 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन शाम 6:30 बजे रखा गया है।
कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत करेंगी। इनमें नांवा उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी, लाडनूं उपखंड अधिकारी मीनू सोनी, मकराना थाना अधिकारी सुरेश सोनी, अधीक्षक डाकघर नागौर रामावतार सोनी, बाल कल्याण समिति न्यायपीठ अध्यक्ष मनोज सोनी, विद्युत विभाग एक्सईएन राजेंद्र सोनी, उपनिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग शिवराज सोनी, गवर्नमेंट हॉस्पिटल सुजानगढ़ से डॉ. दिलीप सोनी, भारत संचार निगम लिमिटेड रतनगढ़ से उप मंडल अभियंता सुरेंद्र सोनी और बीकानेर के कॉमेडियन मुकेश सोनी शामिल हैं।
समाजजन इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments