दौसा में दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को सम्पन्न हुए
दौसा में शनिवार को सम्पन्न हुए राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन जिला कार्यकारिणी के चुनाव पर विमर्श किया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में महेन्द्र कसाना अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिकराय एवं प्रदे
जिसके बाद सर्वसम्मति से जागीरदार मीणा द्वारा प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया। जिसका अशोक भागोती एवं हजारीलाल मीणा ने समर्थन किया। निर्वाचन अधिकारी ने प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। उमरवाल संघ के दूसरी बार लगातार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
इस दौरान एनआर बालोत, धर्मराज शर्मा, ज्ञान सिंह गुर्जर, हरि सिंह कालेडा, हजारीलाल मीणा, मुकेश मीणा, रामखिलाड़ी गुर्जर, चिरंजीलाल कुम्हार, चेतन महावर, रत्तिराम गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, देवचंद गुर्जर, लटूर मल बैरवा, शिव शंकर मीणा, राकेश वर्मा, कांति प्रसाद शर्मा, रामू मीणा मास्टर सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

मेहंदीपुर बालाजी में आयोजित प्रबोधक संघ का शैक्षिक सम्मेलन
प्रबोधक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न वहीं मेहंदीपुर बालाजी में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन आदर्श विद्या मंदिर में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष दयाराम खटाना ने बताया- मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रधान विधायक महवा का स्वागत किया, लेकिन साफा नहीं पहना।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मैं हमेशा गुरुओ का सम्मान करता हूं व आप से भी अनुशासन के साथ बालकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की अपेक्षा रखता हूं। प्रबोधकों की पुरानी सेवा की गणना की मांग पर विधायक ने कहा कि प्रबोधक नियमित भी भाजपा सरकार में हुए थे और पुरानी सेवा की गणना भी भाजपा सरकार में पूरी करवाएंगे।
समापन अवसर पर विद्यालय संचालन, शाला दर्पण, यूडाइस, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, बुनियादी साक्षरता एवम संख्या ज्ञान, निपुण भारत व शिक्षक कल्याण पर विवेचन के साथ विद्यालय में ठहराव और नामांकन वृद्धि पर बल दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments