![]()
नागौर में रविवार को 33/11 केवी जीएसएस बड़ली से संचालित 11 केवी बंशीवाला, लोहारपुरा, डेह रोड, पंचमुखी बालाजी, राठौड़ी कुआं, देवासी, फुलवारिया व ग्रामीण फीडर तथा 33/11 केवी मानासर से संचालित 11 केवी वीआईपी फीडर से निकलने वाले क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति
अजमेर डिस्काॅम के नागौर सिटी एईएन कैलाश चंद जैन ने बताया कि दीपावली से पहले मेंटिनेंस के चलते नगरसेठ बंशीवाला मंदिर, लोढ़ों का चौक, लोहियों का चौक, सलेऊ चौराहा, बख्तासागर, राठौड़ी कुआं, माही दरवाजा, त्यागी मार्केट, मेजर करीम नगर, किदवई कॉलोनी, गिनाणी गली, बाजरवाडा, सुनारों की गली, चांदीवाड़ा, सुसवानी माता मन्दिर, शारदापुरम, विजयानंद सूरी जैन स्कूल, दादावाड़ी, सतगुरु दयाल फार्म, नेहरु कॉलोनी, मोहम्मदपुरा, अनाथ आश्रम के पास, लौहारपूरा, फुलवारियां, बड़ली, शिल्पबाडी, तारकिन की दरगाह, भट्टियों का पुल, झालरा, डेह रोड़, बच्चा खाडा, शिव कॉलोनी, सिपाहियों का मोहल्ला, महाराणा प्रताप कॉलोनी, खत्रीपुरा, कलेक्ट्रेट, अमर सिंह कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी, जिला जेल के सामने का एरिया, नकाश गेट, पोस्ट ऑफिस, खटीक मोहल्ला व पुराना पावर हाउस के पास के क्षेत्र में रविवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 4 घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments