भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर श्री स्वामी समाज सभा की ओर से शनिवार को मिनी मायापुरी स्थित समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में 65 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली समाज की 60 प्रतिभाओं को सम्मानित किया ग
संरक्षक सुल्ताना राम, देवीलाल, कृपाल स्वामी, काशीराम स्वामी, सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी मोहनलाल स्वामी ने समाज की प्रतिभाओं का अभिनंदन किया तथा समाज की एकता पर बल दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद समाज की आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री भूपेंद्र स्वामी ने समाज संस्था की ओर से करवाए गए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। समाज सेवा और विकास के प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने संस्था के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। कार्यक्रम में सभी समाज बंधुओं ने प्रस्तावों का हाथ उठाकर अनुमोदन किया। इसके बाद समाज के सभी सदस्यों ने एक जाजम पर बैठकर लंगर प्रसादी ग्रहण की।
श्री राम दरबार मंदिर प्रांगण में रात 9 बजे अर्द्धरात्रि जागरण हुआ। इसमें सूरतगढ़ निवासी समाज की बेटी राधिका दीदी ने भजनों से भगवान कन्हैया की महिमा का गुणगान कर मंत्रमुग्ध कर दिया। रात्रि 12:11 बजे कान्हा जन्मोत्सव मनाया गया। दही हांडी की रस्म की गई। पंडित ने थाली बजाकर भगवाने कृष्ण के जन्म की उदघोषणा की। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भगवान की प्रतिमाओं और मंदिर परिसर की सुंदर सजावट की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments