![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में जलोदा जागीर थाना प्रभारी मांगीलाल और उनकी टीम ने अचलपुरा निवासी दशरथ मीणा (21) को गिरफ्तार किया हैं।
24 मार्च को महीनगर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ईको गाड़ी से 96 किलो 485 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया था। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
आरोपियों में मध्य प्रदेश के नीमच जिले का देवीलाल मालवीय, जयपुर का मुख्त्यार खान और मध्य प्रदेश के दमोह की प्रीति गौड शामिल हैं। पुलिस ने छोटीसादड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments