भाद्राजून में रात के समय होती बारिश व गुजरती एक कार।
जालोर में भाद्राजून तहसील में रविवार रात को हल्की बारिश हुई। वही, अन्य जगह मौसम सामान्य बना हुआ हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी जिले में 20-30 किमी हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई हैं।
जालोर में 4 दिन से बादलों ही आवाजाही के साथ रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई हैं, जिसके प्रभाव से जालोर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने जालोर में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं।
आज 20-30 किमी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जालोर में आज भी 20-30 किमी की गति से हवा के साथ बारिश की संभावना जताई हैं। इसके साथ कल से फिर मौसम सामान्य होने के साथ सर्दी में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना हैं।
पिछले तीन दिन से बारिश का मौसम
बता दे जालोर जिले में पिछले तीन दिन से बारिश का मौसम बना हुआ हैं। जिसके प्रभाव से जिले के कई भागों में अच्छी तो मध्यम बारिश हुई हैं। रात में भाद्राजून में 5 एमएम बारिश हुई। जिससे एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया। हालांकि जालोर जिला मुख्यालय पर अब तक हल्की बूंदाबांदी के अलावा कोई बारिश नहीं हुई। सुबह के समय मौसम में हल्की सर्दी का एहसास होने लगा हैं।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, 5-6 अक्टूबर को तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ हैं। इस सिस्टम का असर जालोर समेत प्रदेश भर में सबसे अधिक 5 और 6 अक्टूबर को सबसे ज्यादा रहेगा। जिसके प्रभाव से जालोर समेत जिले के कई भागों में तेज से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं।
यह रहा तापमान
जिसके प्रभाव से जालोर में शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में 0.1 डिग्री बढ़ोतरी होकर 32.2 व रात के तापमान में 0.1 डिग्री गिरावट के साथ 24 डिग्री दर्ज किया गया हैं। वही शनिवार को दिन का तापमान 32.1 डिग्री व रात का तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments