![]()
सभी थानों की पुलिस टीमों ने शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए।
एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में एक दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थानों की पुलिस टीमों ने शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए।
पुलिस ने स्टूडेंट्स और नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर अपराध की पहचान और रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
एसपी ने कहा कि साइबर अपराध आधुनिक युग की चुनौती है और जागरूकता ही इसका प्रभावी समाधान है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
पुलिस ने बताया कि डिजिटल युग में साइबर अपराध के कई रूप सामने आ रहे हैं। इनमें फिशिंग, वॉट्सऐप हैकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड शामिल हैं। क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड और रिमोट एक्सेस एप से ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं।
सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें। व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साइबर ठगी या हैकिंग की घटना की तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments