![]()
जयपुर पुलिस ने सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में शिकायत पर छापेमारी की। इस दौरान बाल सुधार गृह से पुलिस टीम को 17 मोबाइल फोन, 6 मोबाइल चार्जर,2 इयरफोन मिले। इन सभी उपकरणों को पुलिस ने जब्त कर एएसआई शिवदयाल को जांच सौप दी हैं। पुलिस टीम को इनपुट मिल
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजु जार्ज जोसफ ने बताया की बाल सम्प्रेषण गृह सेठी कालोनी जयपुर में बाल अपचारियों को रखा जाता हैं। तथा बाल अपचारियों को सुधार के प्रयास किये जाते है। बाल सुधार गृह में बालको द्वारा लगातार मोबाइल फोन का उपयोग करने की लगातार शिकायते मिल रही थी जिस को देखते हुए थानाधिकारी ट्रांसपोर्टनगर को अतिरिक्त जाप्ता उपलब्ध करवाया गया। जिस के बाद गोपनीय तरीके से तकनीकी सहायता से छापेमारी का प्लान बनाया गया। छापेमारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। जैसे ही टीम बाल सुधार गृह पहुंची सीआई ट्रांसपोर्ट नगर और उनकी टीम ने बाल सुधार गृह अधीक्षक सुनील भार्गव और उनके कर्मचारियों के साथ मिल कर बाल सुधार गृह में एक साथ तलाशी शुरू की। एकाएक जेल में तलाशी शुरू होने पर वहां मौजूद बाल अपचारियों हडकंप मच गया। सर्च के दौरान पुलिस टीम को मौके से 17 मोबाइल फोन व 6 मोबाइल चार्जर व 2 ईयर फोन मिले।
यह मोबाइल फोन और सिम जेल में कैसे पहुंचे,किन आधार कार्ड से यह मोबाइल, सिम एक्टिव हुई कौन लोग इस का उपयोग कर रहे थे,किन -किन नम्बरों पर बाल सुधार गृह से फोन गये इस पर जांच शुरू हो चुकी हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments