![]()
भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दलाल के जरिए रिश्वत लेते फुलेरा थानाधिकारी को गुरुवार दोपहर अरेस्ट किया है। साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में 70 हजार रुपए घूस की मांग की गई थी। एसीबी टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत रकम लेते दल
एडीजी (एसीबी) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया- एसीबी जयपुर ग्रामीण को शिकायत मिली कि परिवादी के भाई के खिलाफ फुलेरा थाने में साइबर क्राइम की शिकायत हुई है। साइबर क्राइम की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में फुलेरा थानाधिकारी चंद्र प्रकाश यादव की ओर से दलाल हैप्पी माथुर (सीएलजी मेंबर एवं मोबाइल शॉप ऑनर) की ओर से 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
20 हजार पहले वसूले दलाल हैप्पी माथुर की ओर से रिश्वत के 20 हजार रुपए पहले वसूल किए जा चुके है। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई की। परिवादी को रिश्वत के बाकी बचे 50 हजार रुपए लेकर गुरुवार दोपहर भेजा गया। दलाल हैप्पी माथुर से कॉन्टैक्ट कर रिश्वत की रकम थानाधिकारी फुलेरा को देना तय हुआ। एसीबी टीम ने SHO (फुलेरा) चंद्र प्रकाश यादव को दलाल हैप्पी माथुर के जरिए घूस के 50 हजार रुपए लेते रंगे हाथों धर-दबोचा। एसीबी टीम की ओर से गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments