![]()
अवैध शराब की खरीद फरोख्त और जुआ खेलने वाले 5 आदतन आरोपियों को तड़ीपार घोषित कर दिया है।
डूंगरपुर एसपी मनीष कुमार ने अवैध शराब की खरीद फरोख्त और जुआ खेलने वाले 5 आदतन आरोपियों को तड़ीपार घोषित कर दिया है। ये आरोपी अब थाना क्षेत्र से बाहर रहेंगे। एक महीने में डूंगरपुर पुलिस ने 9 आरोपियों को तड़ीपार घोषित कर दिया है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अपराधों में कमी लाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं संगीन वारदातों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए गुंडा एक्ट में उन्हें तड़ीपार घोषित किया गया है। न्यायालय से तड़ीपार की कार्रवाई के बाद 5 आरोपियों को डूंगरपुर से तड़ीपार घोषित किया है। इसमें धम्बोला थाना क्षेत्र के गुंडा आरोपी जीवा पुत्र सोमा बरंडा निवासी बांसिया को तड़ीपार घोषित किया है। आरोपी शराब बेचने का आदतन अपराधी है। इसे धम्बोला से सरोदा थाना क्षेत्र में तड़ीपार किया है। आरोपी पर धम्बोला में आबकारी अधिनियम में 2 केस दर्ज हैं। वहीं गुंडा अपराधी जुबेर पुत्र अब्दुल रज्जाक बंगा निवासी गफूर बस्ती सीमलवाड़ा जुआ सट्टा का आदतन अपराधी है। इसे धम्बोला से साबला क्षेत्र में तड़ीपार किया गया है। इसके खिलाफ जुआ सट्टा के 2 केस दर्ज हैं।
इसके अलावा आरोपी दादूराम पुत्र कानाजी बरंडा निवासी गंधवा को अवैध शराब बेचने के आरोप में तड़ीपार कर दिया। आरोपी को धम्बोला से निठाउवा थाना क्षेत्र में तड़ीपार किया है। आरोपी पर धम्बोला में शराब बेचने के 4 केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी पिंटू पुत्र कसना नट निवासी मुंगेड शराब बेचने का आदतन अपराधी है। जिस पर 2 केस दर्ज हैं। इसे साबला से कुंआ थाना क्षेत्र में तड़ीपार किया है। आरोपी गजेंद्र सिंह पुत्र नाहर सिंह राव निवासी भाटौली अवैध शराब बेचने का आदतन अपराधी है। जिस पर 4 केस दर्ज हैं। इसे साबला से कुंआ थाना क्षेत्र में तड़ीपार घोषित किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments