उदयपुर के कोटड़ा तहसील के मथारा गांव प्राथमिक स्कूल में दानदाताओं के सहयोग के बाद स्कूल की सूरत ही बदल गई
पुलिस महकमे का एक कॉन्स्टेबल अपने गांव के स्कूल की सूरत बदल रहा है। लोगों के सहयोग से राशि जमा होती गई। अब स्कूल की सूरत बदलने का काम तेजी से चल रहा है। स्कूल का रंगरोगन से लेकर फर्श तक ठीक कर दिया गया। यह तस्वीर है उदयपुर के कोटड़ा तहसील के मथारा गा
दरअसल, मथारा गांव में रहने वाले सुरेश कुमार पारगी पिछले दिनों अपने गांव आए और स्कूल गए और हालात खराब देखे तो उनका मन बहुत विचलित हुआ। सिरोही जिले के स्वरूपगंज पुलिस थाने में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात सुरेश कुमार ने मन ही मन सोचा क्या करें।
सुरेश कुमार ने बताया- विचारों के बीच एक विचार आया कि जन सहयोग के लिए पहल करते हुए काम करते हैं। बस फिर क्या उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक ग्रुप बनाया और काम शुरू किया तो देखते ही देखते अच्छे परिणाम सामने आने लगे।

रंग रोगन के बाद स्कूल की सूरत ही बदल गई
सुरेश ने बताया कि उन्होंने अपने मन की बात रखते हुए कहा कि स्कूल की सूरत बदलनी ही है। हम सब मिलकर काम करते है। बस फिर क्या था देखते गांव के लोगों, कर्मचारियों, दोस्तों और समाजसेवियों ने सहयोग दिया।
यहीं नहीं सिरोही के उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर उदयपुर के कोटड़ा थानाधिकारी मुंगला राम, ओगणा थानाधिकारी रामावतार मीणा और डूंगरपुर के महिला थानाधिकारी दीपलाल से लेकर स्वरूपगंज के व्यापारियों ने भी सहयोग किया।

जब काम शुरू हुआ उससे पहले स्कूल की बिल्डिंग ऐसी थी
सुरेश ने बताया कि करीब 1,13,500 रुपए जुटे और उसके जरिए स्कूल में रंग रोगन से लेकर स्कूल के कमरों में फर्शी लगाने का काम शुरू किया। उन्होंने बता- एक कमरे में मरम्मत बाकी है, जब भी अवकाश होगा तब फर्श को ठीक कर लेंगे।

ऐसी थी पहले फर्श अब चकाचक बना दी गई
जन सहयोग से स्कूल के कमरों, बरामदों में नई फर्शी डाली गई और जरूरत वाले सारे काम पूरे किए गए। स्कूल का रंगरोगन कराते हुए दो पंखे भी लगाए। इसके अलावा स्कूल के लिए कार्यालय में टेबल, पांच कुर्सियां, दो ब्लेक बोर्ड, एक लेक्चर स्टैंड, पांच जाजम, एक माइक स्पीकर के साथ बच्चों को स्टेशनरी भी भामाशाहों के जरिए दी गई।
इनपुट : शाहिद खान पठान
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments