☜ Click Here to Star Rating


जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बासनी थाने जिला स्तरीय जनसुनवाई की।

जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने मंगलवार को वेस्ट जिले की जनसुनवाई बासनी थाने में की। जनसुनवाई में सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों, अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों के जमावड़े, ट्रैफिक जाम और प्रमुख मार्गों पर कैमरे लगवाने सहित कई समस्याएं लोगों ने रख

.

जनसुनवाई में देवनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले भवरु खान भी आए। उन्होंने कहा कि उनकी काॅलोनी में करीब 500 लोक कलाकार रहते हैं। रात को 1 बजे भी किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो वो तुरंत फोन उठाते हैं। यह उनकी समस्या है। इस पर डीसीपी विनीत बंसल ने कहा कि ये समस्या नहीं अच्छी बात है।

कमिश्नर ने SHO नितिन दवे से एम्स की पार्किंग के सामने सड़क पर अतिक्रमण को लेकर जानकारी ली।

कमिश्नर ने SHO नितिन दवे से एम्स की पार्किंग के सामने सड़क पर अतिक्रमण को लेकर जानकारी ली।

एम्स की पार्किंग का उठा मुद्दा जनसुनवाई में आए महेंद्र भट्टी ने एम्स की पार्किंग के बाहर दुकानदारों और पार्किंग ठेकेदार की ओर से किए गए कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एम्स के बाहर सड़क पर ही करीब 30 से 35 फीट तक कब्जा कर रस्सी बांध दी है। पार्किंग के पैसे देने से बचने के लिए लोग सड़क पर भी वाहन पार्क करते हैं। वहीं ठेले और केबिन भी लगा दिए गए हैं, जिससे यहां आने वाले लोग परेशान है।

इस पर कमिश्नर ओमप्रकाश ने एसएचओ नितिन दवे से इसको लेकर जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि रस्सी हटाकर उसकी फोटो शिकायतकर्ता के फोन पर भेजना। इतना ही नहीं कमिश्नर ने शिकायतकर्ता के नंबर भी अपनी डायरी में नोट किए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या स्थानीय थाने, DCP या उन्हें भी ई मेल या मिलकर बता सकता है।

सांगरिया में खड़े रहते मजदूर जनसुनवाई में सांगरिया फांटा क्षेत्र के ठेकेदार कालूराम ने सुबह के समय झालामंड चौराहे और सांगरिया फांटा पर खड़े रहने वाले मजदूरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुबह के समय मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिसकी वजह से ट्रैफिक भी जाम होता है। इस पर कमिश्नर ने एसएचओ को निर्देशित किया। कालूराम भील ने सांगरिया फांटा की चौकी में स्टाफ बढ़ाने की मांग की। बताया कि यहां यूपी, बिहार सहित कई राज्यों की लेबर रहती है। जिससे आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही है।

प्रमुख चौराहों पर बंद कैमरे पार्षद सुरेश मेघवाल ने कहा कि कई जगहों पर कैमरों के लिए चिह्नित चौराहों पर पोल खड़े हैं। जिन पर कैमरे नहीं लगे हुए हैं। उन्होंने कमिश्नर से कैमरे लगवाने का निवेदन किया। इसके अलावा बैठक में मौजूद कई अन्य लोगों ने भी विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों को कवर करने की मांग की। SHO नितिन दवे ने जनसहयोग से कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया।

फरियादी को बोले- मुझे फोटो भेजना विवेक विहार से आए एक व्यक्ति ने 120 फीट की बाईपास को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर खड़े रहने वाले पत्थर के ट्रकों को लेकर की। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क होने के बावजूद यहां पर पत्थर से भरे ट्रक खड़े रहते हैं। इस वजह से हादसा होने की आशंका है। इसके साथ ही उन्होंने इलाके में असामाजिक तत्वों और अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाया।

जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने विचार रखे।

जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने विचार रखे।

लूणी पुलिस थाने में स्टाफ बढ़ाने की मांग कमिश्नर ने इसको लेकर विवेक विहार SHO दिलीप खदाव से जानकारी मांगी। कमिश्नर ने कहा कि हमने आपको लाइन से भी शराब दुकान 8 बजे बंद हो जाए, इसके लिए जाब्ता दिया है। इस पर SHO ने समाधान की जानकारी दी। कमिश्नर ने शिकायतकर्ता की दो दिन में समाधान नहीं होने पर खुद को शिकायत भेजने को कहा। माधुराम पटेल ने लूणी पुलिस थाने में स्टाफ बढ़ाने की मांग की। कहा कि लूणी इलाके में बजरी की लीज होने के बाद थोड़ा डिस्टरबेंस भी बढ़ा है।

जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने लोगों से सुझाव भी मांगे।

जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने लोगों से सुझाव भी मांगे।

सर्विस लेन पर खड़े वाहनों का उठा मुद्दा सांगरिया बाईपास से पाल की तरफ जाने वाली सर्विस के के दोनों तरफ खड़े रहने वाले वाहनों को लेकर भी थाने में आए लोगों ने शिकायत की। वहीं सरस्वती नगर से अमृता देवी तिराहे को जाने वाले मार्ग का मुद्दा भी उठा। महेंद्र ने बताया कि शाम के समय पीक अवर्स में झालामंड पाली रोड पर भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। सड़क पर कई बसे भी खड़ी रहती है जबकि उनके वहां पर स्टॉपेज भी नहीं है और ट्रैफिक के दो जवानों से ट्रैफिक कंट्रोल नहीं होता है। इसलिए इसका समाधान किया जाए।

कमिश्नर बोले कोई भी आकर मिल सकता कमिश्नर ने कहा कि कोई भी फरियादी यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो वो थाने आकर बता सकता है। यदि थाने की पुलिस नहीं सुनती है तो वो DCP के पास जा सकते हैं। फरियादी उनके पास भी आ सकता है। भले ही उसे आधे घंटे का समय लगे लेकिन मिलने की गारंटी पूरी है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अपराध या आपराधिक घटनाओं के संबंध में सूचनाएं भी देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी लोगों से एक स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान किया।

जनसुनवाई में पुलिस अधिकारी और थाना अधिकारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई में पुलिस अधिकारी और थाना अधिकारी मौजूद रहे।

कमिश्नर ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक स्तर पर जनसुनवाई हो। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसुनवाई वेस्ट जिले में की गई। जिससे आमजन को अलग अलग जगहों पर नहीं जाना पड़े। एक ही जगह पर पुलिस के विभिन्न थानों के थानाधिकारी भी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का समाधान भी हो।

आने वाले समय में इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी करेंगे जिससे कि एक ही मंच पर आमजन पुलिस के समक्ष अपनी समस्या रख सकें। इस दौरान जनसुनवाई में DCP विनीत बंसल, रोशन मीणा, एडीसीपी सुनील पंवार सहित वेस्ट जोन के विभिन्न थानों के थाना अधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading