![]()
ज्वेलर्स शॉप में चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
भीलवाड़ा के करेड़ा कस्बे में 5 महीने पहले एक ज्वेलरी शॉप पर चांदी की अंगूठी देखने के बहाने सोने के गहने चुराने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया-थाना क्षेत्र में 8 अप्रैल को प्रेमचंद कुमावत ने एक रिपोर्ट दी थी। इसमें उसने बताया कि उसकी करेड़ा कस्बे के गाडरी मोहल्ले में सांवरिया ज्वेलर्स के नाम से उसकी दुकान है। 8 अप्रैल को दो अज्ञात व्यक्ति पल्सर बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए और मुनीम से चांदी की अंगूठी मांगी।
इन व्यक्तियों ने चांदी की अंगूठी खरीदने के दौरान मुनीम को चकमा देकर सोने का पैंडल, सोने के मोती और एक सोने की लोंग चुरा ली। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एक टीम का गठन किया। इस टीम ने वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ परंपरागत पुलिसिंग को अपनाते हुए मुखबिर को एक्टिव किया और उनसे लगातार कांटेक्ट में रहकर उनसे डिटेल सूचना ली।
जांच के दौरान एक युवक मोहम्मद ताहिर जाफरी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर चोरी गया माल बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपी को पकड़ने गई टीम में करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल, एएसआई रेवत सिंह, कॉन्स्टेबल कमलेश, हंसराज, रफीक और कृष्ण कुमार शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments