![]()
करौली में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
करौली में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत जिले भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्
नई मंडी हिंडौन सिटी, सदर करौली, लांगरा और गढ़मोरा पुलिस थानों से यात्राएं निकाली गईं। इनमें पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, सुरक्षा सखियां और पुलिस मित्र कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ग्राम रक्षक, स्कूली बच्चे और सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी भाग लिया। होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स और महिला स्वयं सहायता समूह की भी सक्रिय भागीदारी रही।
यात्रा में देशभक्ति के गीत बजाय गए। लोगों ने जय हिंद और वंदे मातरम के नारे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। यह आयोजन राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक बना। इससे लोगों को याद दिलाया गया कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान है और इसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments