प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां करीब 45 हजार करोड़ की परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। माही डेम के निकट बनने वाला यह प्रोजेक्ट परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत बनकर तैयार होगा।
अपने दौरे पर पीएम मोदी बांसवाड़ा के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं। त्रिुपरा सुंदरी को शक्तिपीठों में से एक माना जाता हैं। पीएम मोदी यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी सरकार और पार्टी स्तर पर जारी हैं।
पीएम मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बांसवाड़ा में देश का सबसे बड़ा आणविक शक्ति केन्द्र बनने जा रहा है। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को करेंगे।
मध्यप्रदेश के सीएम भी होंगे शामिल शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री शामिल होंगे। परमाणु ऊर्जा परियोजना प्रोजेक्ट राजस्थान-मध्यप्रदेश के बोर्डर पर बन रहा हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी इस शिलान्यास कार्यक्रम के साथ-साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना शेष हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतीकात्मक रूप से पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी का पानी मिलाया था।
करीब 10 महीने बाद आ रहे राजस्थान इससे पहले पीएम मोदी पिछले साल 17 दिसम्बर 2024 को जयपुर आए थे। यहां उन्होने ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट’ (PKC-ERCP) का शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम में भी मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव मौजूद रहे थे।
कार्यक्रम में भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर पहली बार राजस्थान-मध्यप्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया था। पीएम ने इस परियोजना में देरी के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस समाधान की बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments