बारिश के मौसम में जर्जर हाल स्कूलों के ढहने और प्लास्तर गिरने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आज वल्लभनगर के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल नया राजपुरा की दो क्लास में छत से प्लास्तर गिर गया। गनीमत रही कि कक्षा में बैठे विद्यार्थियों को चोटें नहीं लग
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर पंचायत भवन में वैकल्पिक तौर पर स्कूल संचालन का निर्णय लिया गया। एक दिन पहले भी वल्लभनगर के रूपावली गांव के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल की दीवार ढह गई। रविवार की छुट्टी होने से कोई बच्चा नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वल्लभनगर के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल नया राजपुरा की दो क्लास में छत से प्लास्तर गिर गया। गनीमत रही कि कक्षा में बैठे विद्यार्थियों को चोटें नहीं लगी, वरना हादसा हो जाता।
प्लास्तर गिरने बाद जड़ा ताला, विरोध-प्रदर्शन सरकारी उप्रावि नया राजपुरा में छत का प्लास्तर गिरने के बाद बड़ा हादसा टल गया। तुरंत बच्चों को क्लास से बाहर निकाला गया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और सभी बच्चों को बाहर बुलाकर स्कूल के मैन गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्कूल की पूर्ण रूप से मरम्मत नहीं हो जाती। तक तक वे स्कूल का संचालन नहीं होने देंगे।
यहां हादसे के डर से ग्रामीणों ने करवा दी छुट्टी एक दिन पहले ऋषभदेव के राउमावि पंड्यावाड़ा स्कूल की कक्षा में प्लास्तर गिरा था। यह भवन पूरी तरह जर्जर है। हादसे की आशंका को लेकर आज ग्रामीणों ने स्कूलों की छुट्टी करवा दी। बाद में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक क्लासेज पंचायत भवन में संचालित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक की स्कूल की सुरक्षित कक्षा-कक्ष में ही लगाने का फैसला हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments