☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर में बदलते मौसम के साथ सर्दी का एहसास होने लगा है।

श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मौसम ने करवट ली है। तापमान में भारी गिरावट के साथ सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। शनिवार सुबह लालगढ़ जाटान, चक केरा, सुंदरपुरा, बनवाली सहित ग्रामीण इलाकों में धुंध छाई रही। वाहनों और पेड़-पौधों पर ओस

.

श्रीगंगानगर जिले के गांव लालगढ़ जाटान में सुबह खेतों में धुंध देखने को मिली।

श्रीगंगानगर जिले के गांव लालगढ़ जाटान में सुबह खेतों में धुंध देखने को मिली।

होने लगा गुलाबी ठंड का एहसास

कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री रहा। मौसम में आए इस बदलाव से जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर छाई ओस की बूंदे।

घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर छाई ओस की बूंदे।

किसानों के लिए राहत, बुवाई आगे बढ़ी

ठंड की शुरुआत ने किसानों के चेहरों पर भी रौनक ला दी है। सर्दी के कारण रबी फसलों की बुवाई का समय आगे बढ़ गया है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है। कृषि विशेषज्ञों की माने तो मौसम की यह ठंडक गेहूं, सरसों और चने जैसी फसलों के लिए अनुकूल साबित होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading