![]()
टोंक के देवली में राजमहल रपट पर सोमवार देर एक पिकअप पानी में फंस गई। पिकअप में 11 लोग सवार थे। पुलिस ने ड्राइवर समेत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना रात करीब 1 बजे की है।
पुलिस ड्राइवर बुद्धिप्रकाश ने बताया- वह रात करीब 1 बजे रपट के पास पहुंचा था। उसी समय टोडारायसिंह से कैटरिंग का काम कर लौट रही एक पिकअप रपट पार करने लगी। मैंने और मेरे साथ मौजूद कॉन्स्टेबल राहुल ने उन्हें रुकने का इशारा भी किया। लेकिन पिकअप ड्राइवर ने उसकी बात नहीं सुनी। रपट पर थोड़ी दूर जाकर पिकअप फंस गई। इसके बाद मैंने पुलिस टीम को बुलाया और ट्रैक्टर मंगवाकर ड्राइवर और अन्य 11 सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बुधवार सुबह पिकअप को भी बाहर निकाल लिया गया।
बता दें… मंगलवार रात 8:30 बजे के बाद बांध प्रशासन ने बीसलपुर बांध से पानी की निकासी बढ़ा दी थी। बांध से एक गेट खोलकर मंगलवार रात से 12020 क्यूसेक पानी की निकासी कर दी गई थी। जिसके कारण रपट पर पानी का बहाव तेज हो गया था।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments