☜ Click Here to Star Rating



बांसवाड़ा शहर के खांदु कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार शाम एक कार को पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सड़क किनारे नाली में गिर गई।

.

दुर्घटना में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। इससे ड्राइवर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा था। घटना की सूचना राजतालाब थाना पुलिस को दी गई।

हादसे में ठिकरिया निवासी पिकअप ड्राइवर सुनील(24) पुत्र रेवा डिंडोर की मौत हो गई। रविवार शाम को मृतक का पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसके बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई।

पुलिस ने पिकअप के नंबर के आधार पर वाहन मालिक से संपर्क कर मृतक की पहचान की। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।

मोबाइल टॉवर कंपनी में काम करता था मृतक मृतक पिकअप ड्राइवर मोबाइल टावर कम्पनी में काम करता था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय उसके साथ दो और व्यक्ति थे, जो घटना के बाद उसे हॉस्पिटल में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें फोन किया तो वह साथ में नहीं होना बता रहे हैं। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका जताई है।

राजतालाब सीआई देवीलाल मीणा ने बताया कि घटना के समय स्थानीय लोग वहां पर उपस्थित थे। सूचना पर जाब्ता भी वहां पर पहुंचा था। शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading