☜ Click Here to Star Rating



उथमण टोल प्लाजा के पास शनिवार देर शाम एक पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी।

ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर उथमण टोल प्लाजा के पास शनिवार देर शाम एक पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। इससे ड्राइवर घायल हो गया। पिकअप डीसा गुजरात से सब्जियां लेकर जोधपुर जा रही थी।

.

घटना उथमण टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले एक होटल के सामने हुई। हादसे में पिकअप ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पालड़ी एम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले जाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप के पीछे एक तेज रफ्तार ट्रोला भी आ रहा था। ट्रोला ड्राइवर ने समय रहते हुए अपना वाहन बचा लिया और आगे निकल गया। इस तरह एक बड़ी दुर्घटना टल गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading