![]()
बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कापरेन थाना पुलिस ने शव को कोटा की एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है और इसकी पहचान कराने के लिए पुलिस जुट गई है।
.
हेड कांस्टेबल कमलेश ने बताया कि रेलवे ट्रैक लाइन पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। शव का रंग गेहूंआ है और हाथों में कुछ टैटू बने हुए हैं। पुलिस ने शव को तत्काल कब्जे में लेकर कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही शव की शिनाख्त के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएँ पूरी की जाएंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments