![]()
अजमेर में डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपए नगदी और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मंदिर में सहस्त्रधारा के प्रोग्राम में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित डॉक्टर की ओर से क्रिश्
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार रामगंज निवासी पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत देकर बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मनकामेश्वर मंदिर में सहस्त्रधारा के लिए गए हुए थे। कार को उन्होंने मंदिर के पास ही खड़ा किया था। गाड़ी के अंदर दो बैग भी रखे हुए थे।
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि जब वह प्रोग्राम से वापस पहुंचे थे कार का शीशा टूटा हुआ था। चोरों के द्वारा बैग चोरी कर फरार हो गए। जिसमें दस्तावेजों के साथ ही करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी, एक मोबाइल और दूसरे बैग में एक सोने के कंगन और सोने का पेंडल सहित करीब 40 हजार नगद थे।
डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविंद चारण के निर्देश पर टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। टीम की ओर से मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments