पाली | दशहरा पर घरवालों से मिलने आ रहे डॉक्टर की एक्सीडेंट में मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर से डॉक्टर की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा मंगलवार देर रात पाली-जोधपुर हाईवे पर गुडा एंदला थाना इलाके में हुआ। एसएचओ कपूराराम ने बताया कि हाद
मंगलवार रात को परिवार से मिलने घर आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर बालराई के पास सड़क पर अचानक साइड से आए ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। डॉक्टर की डेंटिस्ट पत्नी बोलीं दशहरे पर घर आ रहे थे। पता होता कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा तो कार लेकर आने से मना कर देती।
गांव वालों का फ्री में करते थे इलाज : परिजनों ने बताया कि डॉ. अरुण आढ़ा अपने गांव पांचेटिया आने पर लोगों का फ्री में इलाज करते थे। इसके साथ ही पाली जिले से कोई भी मरीज डीसा इलाज के लिए जाता था, तो वहां भी उनकी मदद करते थे। बोलते थे कि डॉक्टर का असली काम सेवा करना होता है ताकि मरीज जल्दी ठीक हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments