![]()
पाली में दशहरा पर घरवालों से मिलने आ रहे डॉक्टर की एक्सीडेंट में मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर से डॉक्टर की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा मंगलवार देर रात पाली-जोधपुर हाईवे पर गुडा एंदला थाना इलाके में हुआ।
SHO कपूराराम ने बताया- हादसे में पाली के पांचेटिया गांव (मारवाड़ जंक्शन) निवासी डॉ. अरुण कुमार आढ़ा (54) की मौत हो गई। ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।
SHO ने बताया- डॉ. अरुण गुजरात के डीसा के सरकारी हॉस्पिटल में कार्यरत थे। उनकी पत्नी प्रतिभा पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में डेंटिस्ट हैं। परिवार पाली के पैकेज कॉलोनी में रहता है।
मंगलवार रात को परिवार से मिलने के लिए वे घर आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर बालराई के पास सड़क पर अचानक साइड से आए ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी।
डॉक्टर की डेंटिस्ट पत्नी बोलीं- दशहरे पर घर आ रहे थे। पता होता कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा तो कार लेकर आने से मना कर देती।
सिर में आई गंभीर चोट SHO ने बताया- हादसे में डॉ. अरुण के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव वालों का फ्री में करते थे इलाज परिजनों ने बताया- डॉ. अरुण आढ़ा अपने गांव पांचेटिया आने पर लोगों का फ्री में इलाज करते थे। इसके साथ ही पाली जिले से कोई भी मरीज डीसा इलाज के लिए जाता था, तो वहां भी उनकी मदद करते थे। बोलते थे कि डॉक्टर का असली काम सेवा करना होता है। ताकि मरीज जल्दी ठीक हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments