![]()
फलोदी पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2200 लीटर अवैध बॉयोडीजल जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में बॉयोडीजल के अवैध भंडारण और परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा एक पिकअप वाहन भी जब्त किय
पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण के सुपरविजन में वृत्ताधिकारी अचलसिंह देवड़ा और लोहावट पुलिस थाना ने यह कार्रवाई की। रसद विभाग फलोदी के प्रवर्तन निरीक्षक अधिकारी प्रहलाद रजक भी इस दौरान मौजूद थे।
यह कार्रवाई लोहावट थाना क्षेत्र के देणोक में फलोदी-नागौर स्टेट हाईवे पर की गई। पुलिस ने बिना नंबर के पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 2200 लीटर बॉयोडीजल को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकरण पुत्र रतनाराम बिश्नोई, निवासी शिमला खारा, पुलिस थाना फलोदी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments