☜ Click Here to Star Rating


जिला मुख्यालय से गुरूवार् को खाटूश्याम के लिए पद यात्रा रवाना हुई।

श्रीश्याम पदयात्रा संघ के तत्वाधान में टोंक से खाटू धाम के लिए 19वीं श्रीश्याम पदयात्रा गुरुवार सुबह रवाना हुई। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर पदयात्री नाचते गाते चले। यह पदयात्रा नोशेमिया के पुल के पास श्रीश्याम मंदिर टोंक से विधिवत पूजा-अर्चना के बा

.

इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। जगह-जगह फूल बरसाकर पदयात्रियों का स्वागत किया गया।

संघ के सदस्य एडवोकेट शैलेंद्र ने बताया- शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, बैंड, नगाड़े और शहनाई वादन और बाबा श्याम की मनमोहक झांकी थी। पदयात्रा आज सुबह 10 बजे रवाना हुई। निवाई, चाकसू, जयपुर, हरमाड़ा, गोविन्दगढ़, रींगस होते हुए 2 सितम्बर खाटूधाम पहुंचेगी। जहां जुलूस के रूप में बाबा श्याम को ध्वज अर्पण कर सवामणी का भोग लगाया जाएगा।

संघ के सदस्य विष्णु विजय ने बताया- 30 अगस्त को श्री कृष्णा पेराडाइस सांगानेर में श्रीश्याम भजन संध्या का भी संघ द्वारा आयोजन होगा। जिसमें बाबा श्याम का मनमोहक दरबार सजाया जाएगा। साथ ही ख्यातिनाम भजन गायक सुरेली आवाज में भजनों की अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

खाटूधाम जा रही पद यात्रा में आगे लोग नाचते हुए भी चल रहे थे।

खाटूधाम जा रही पद यात्रा में आगे लोग नाचते हुए भी चल रहे थे।

टोंक से शोभायात्रा के रूप में पदयात्रा श्रीश्याम मंदिर टोंक से रवाना होकर रघुनाथ जी महाराज के दर्शन कर बड़े तख्ते के बाहर पहुंची। जहां श्याम रथ पर विराजमान बाबा श्याम की आरती की गई। इसके बाद मुख्य बाजार से होते हुए दोपहर करीब 12 बजे श्री कंकाली माता मंदिर पहुंची। जहां से पदयात्री खाटूधाम के लिए रवाना हो हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading