![]()
नांद के बास के जोहड़ में मृत मिला मोर
जिले के धनुरी थाना क्षेत्र के नांद के बास गांव में रविवार को जोहड़ में एक मोर मृत अवस्था में मिला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जोहड़ के पास अस्थायी रूप से रह रहे बावरिया जाति के कुछ लोगों ने मोर की हत्या की है। सू
एएसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9:45 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि जोहड़ में एक मोर मृत पड़ा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मोर के शरीर पर कुछ निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। नांद के बास निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि बावरिया परिवार के कुछ लोग पिछले कुछ दिनों से जोहड़ किनारे डेरा डालकर रह रहे हैं। रविवार सुबह इन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां भी देखी गईं। सुबह जब ग्रामीण जोहड़ की ओर गए, तो वहां मृत मोर पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस इलाके में पक्षियों और छोटे जानवरों के शिकार की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग पूरी जांच करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोर राष्ट्रीय पक्षी है और इसके शिकार या हत्या पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त सजा का प्रावधान है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments