☜ Click Here to Star Rating



संघ के 100 साल पूरे होने पर खानपुर क्षेत्र स्थित सूमर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पद संचलन।

झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र स्थित सूमर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला। यह संचलन सोमवार शाम 4 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ।

.

संचलन नयापुरा मोहल्ला और गणेशपुरा मोहल्ले से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचा। फिर लक्ष्मीनाथ मंदिर और श्री महाकालेश्वर मंदिर होते हुए वापस पंचमुखी हनुमान मंदिर पर समाप्त हुआ। मार्ग में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में सह जिला प्रचारक शिवप्रसाद चोपदार मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था और समर्पण आवश्यक है। स्वयंसेवकों को भारत माता और संघ के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

सूमर, भैरूपुरा, बिलासरा, कंवरपुरा, चिकली, दुर्जनपुरा, नयागांव बनजारान और नयागांव गुजरान से स्वयंसेवक शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए खानपुर डीएसपी अंशु जैन और सीआई रविन्द्र सिंह चारण पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading