![]()
आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर से मऊ और गोरखपुर के लिए दो विशेष साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने
.
सीपीआरओ के अनुसार दुर्गा पूजा 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाई जाएगी, जबकि छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक चार दिन चलेगी। इन त्योहारों के दौरान लाखों लोग अपने घर जाते हैं, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ होती है।
जोधपुर-मऊ साप्ताहिक ट्रेन
- गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक कुल 10 बार चलेगी। यह ट्रेन हर रविवार शाम 5:30 बजे जोधपुर से शुरू होकर रात 11:00 बजे जयपुर पहुंचेगी और 11:10 बजे वहां से आगे चलकर सोमवार रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक कुल 10 ट्रिप करेगी। यह हर मंगलवार सुबह 4:00 बजे मऊ से चलकर बुधवार सुबह 8:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- इस ट्रेन में 02 सेकेंड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 स्लीपर कोच, 04 साधारण डिब्बे और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त एसी और स्लीपर कोच लगाए गए हैं।
- मुख्य स्टेशनों पर ठहराव: जोधपुर-मऊ ट्रेन पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
जोधपुर-गोरखपुर रूट पर साप्ताहिक रेल
- गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक कुल 9 ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन हर गुरुवार शाम 4:15 बजे जोधपुर से चलकर शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- रिटर्न में गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 9 ट्रिप करेगी। यह हर शुक्रवार रात 11:25 बजे गोरखपुर से शुरू होकर रविवार सुबह 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- इस रूट पर 02 सेकेंड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 स्लीपर, 02 साधारण डिब्बे और 02 गार्ड डिब्बों के साथ कुल 18 डिब्बे होंगे।
- मुख्य स्टेशनों पर ठहराव: जोधपुर-गोरखपुर रूट पर ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments