एसआईआईआरएम कंसोर्टियम से जुड़े 14 महाविद्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जयपुर में एसआईआईआरएम कंसोर्टियम ने रविवार को 19वीं डॉ. थॉमस कंगन थॉट लीडरशिप लेक्चर सीरीज़ 2025 और सोशल लीडरशिप अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष का प्रतिष्ठित सोशल लीडरशिप अवॉर्ड राजीव शर्मा को रॉकेट विज्ञान में उनके योगदान के लिए दिया गया।
राजीव शर्मा ने हार्वर्ड केनेडी स्कूल से पब्लिक पॉलिसी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से जनरल मैनेजमेंट का अध्ययन किया है। उन्होंने एंटरप्राइज-स्केल क्लाउड-नेटिव इंटेलिजेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। उनके काम को वॉल स्ट्रीट जर्नल समेत कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया है।

इस वर्ष का प्रतिष्ठित सोशल लीडरशिप अवॉर्ड राजीव शर्मा को रॉकेट विज्ञान में उनके योगदान के लिए दिया गया।
वे “Intuitively Rational” पुस्तक के लेखक हैं। इस पुस्तक में उन्होंने लीडरशिप और पर्सनल मास्टरी पर अपने विचार साझा किए हैं।
कार्यक्रम में प्रो. बारबरा कंगन, डॉ. स्टैनी थॉमस कंगन और डॉ. नेहा पांडे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एसआईआईआरएम कंसोर्टियम से जुड़े 14 महाविद्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
शर्मा ने अपने मुख्य व्याख्यान में एआई और जेन एआई युग में विश्व की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। उनके विचारों ने श्रोताओं को नई संभावनाओं पर सोचने के लिए प्रेरित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments