![]()
सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही में टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिरोही में टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गईं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 27 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान में चिकित्सा विभाग के डॉक्टर और स्टाफ निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मद
शनिवार को एएनएमटीसी सेंटर सिरोही में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी सचिव अनिल अग्रवाल, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और अन्य अधिकारियों ने मरीजों को पोषण किट वितरित कीं।
प्रभारी सचिव अनिल अग्रवाल ने चिकित्सा विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। निक्षय मित्र के माध्यम से प्रदान की जा रही पोषण किट इस जरूरत को पूरा करेगी।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर इसे सफल बनाना है।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने कहा कि चिकित्सा विभाग की तरह अन्य विभागों को भी प्रेरित कर निक्षय मित्र बनाया जाएगा। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने बताया कि भजन लाल सरकार की मंशा के अनुरूप जिला सिरोही टीबी को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला ने मरीजों को समय पर और पूरा इलाज लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे मरीज स्वस्थ होगा और बीमारी दूसरों तक नहीं फैलेगी।
“टीबी हारेगा-देश जीतेगा” के संकल्प के साथ यह अभियान टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पोषण किट वितरण से मरीजों को न केवल दवा और सेवा बल्कि पोषण संबंधी सहायता भी मिलेगी, जो उनके स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से अन्य लोगो को प्रेरणा मिलती है तथा समाज में टीबी से लड़ने के लिए जागरूकता आती है।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराडी ने बताया कि चिकित्सा विभाग सिरोही की ओर से अब तक कुल 328 निक्षय मित्र बनाये जा चुके है जिनके द्वारा 550 किट मरीजों को वितरित किए जा रहे है एवं चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सक एवं स्टाफ को प्रेरित कर 31 जुलाई 2025 तक निक्षय मित्र बना दिया जाएगा।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि टीबी मरीजों के लिए दवाईयों के साथ साथ पोषण देना बहुत जरूरी है जिसके तहत सरकार 1000/- प्रति माह मरीजों को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते है तथा निक्षय मित्र बनाकर मरीजों को अतिरिक्त पोषण के लिए पोषण किट प्रदान किए जा रहे है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments