☜ Click Here to Star Rating


बच्चों को बिस्किट पैकेट के साथ पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे दिए जा रहे थे।

राजस्थान पुलिस ने रतलाम से एक थोक किराना व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यापारी बिस्किट के पैकेट के साथ पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा बेच रहा है।

.

पुलिस का दावा है कि ये गुब्बारे बच्चों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त दिए जा रहे थे। इन गुब्बारों पर उर्दू में ‘जश्न-ए-आजादी’ लिखा होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। राजस्थान पुलिस ने बुधवार सुबह थोक किराना व्यापारी दिलीप कामरिया को पकड़ा है। दिलीप आसपास के छोटे दुकानदारों को सामान की सप्लाई करता है।

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि यह मामला मूल रूप से राजस्थान के झालावाड़ का है। झालावाड़ पुलिस ही इसकी जांच कर रही है।

झालावाड़ में बिस्किट के साथ पाकिस्तान झंडे का गुब्बारा चिपका हुआ मिला।

झालावाड़ में बिस्किट के साथ पाकिस्तान झंडे का गुब्बारा चिपका हुआ मिला।

बच्ची ने गुब्बारा फुलाया तो पता चला झालावाड़ जिले के नागेश्वर इलाके के उन्हेल में एक बच्ची ने दुकान से बिस्किट का पैकेट खरीदा। घर आकर पैकेट खोलने पर उसमें एक गुब्बारा चिपका मिला। जब बच्ची ने गुब्बारा फुलाया, तो उस पर पाकिस्तानी हरा-श्वेत झंडा और उर्दू में ‘जश्न-ए-आजादी’ (पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त) लिखा हुआ दिखाई दिया। बच्ची के परिजनों ने तुरंत दुकानदार से इसकी शिकायत की। मामले का पता चलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा भी किया।

बिस्किट के साथ मुफ्त दिए गए गुब्बारे पर उर्दू भाषा में जश्न ए आजादी पाकिस्तान लिखा है।

बिस्किट के साथ मुफ्त दिए गए गुब्बारे पर उर्दू भाषा में जश्न ए आजादी पाकिस्तान लिखा है।

ज्यादा खरीदारी के लिए मुफ्त गुब्बारा दे रहा था नागेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को थाने ले जाकर पूछताछ की। किराना दुकान से बिस्किट के पैकेट जब्त किए। दुकानदार ने बताया कि वह ज्यादा खरीदारी के लिए बच्चों को बिस्किट के साथ गुब्बारे मुफ्त दे रहा था। उसने आलोट के थोक व्यापारी दिलीप कामरिया से माल लिया था। इसके बाद पुलिस दिलीप तक पहुंची।

नागेश्वर टीआई गोरधन लाल हेड ने बताया, हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच बाद ही मामले में कार्रवाई होगी।

थोक व्यापारी ने इंदौर से खरीदे थे गुब्बारे प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दिलीप कामरिया किराना सामान के साथ गुब्बारे का भी होलसेल व्यापारी है। वह आसपास के इलाकों में माल सप्लाई करता है। उसने इंदौर से गुब्बारे लाने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस ज्यादा बोलने के लिए तैयार नहीं है।

कामरिया ने माल की सप्लाई बढ़ाने और बच्चों को आकर्षित करने के लिए खुद ही स्कीम निकाली थी।

वह बिस्किट और गुब्बारे इंदौर से खरीदकर लाया। इसके बाद घर पर ही बिस्किट के पैकेट के साथ प्रिंट किए हुए गुब्बारे चिपका दिए। इन्हें क्षेत्र से लगे राजस्थान के गांव में बेचने लगा। राजस्थान के हिंदू संगठन को जब पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तब मामला सामने आया।

पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि गुब्बारे और बिस्किट इंदौर में कहां से खरीदकर लाए गए थे। इन्हें कहां से प्रिंट कराया गया था।

हरे गुब्बारे पर पाकिस्तान के झंडे के साथ ही उर्दू में जन-जन पाकिस्तान लिखा है।

हरे गुब्बारे पर पाकिस्तान के झंडे के साथ ही उर्दू में जन-जन पाकिस्तान लिखा है।

व्यापारी संगठन ने इसे मानवीय भूल बताया आलोट व्यापारी संगठन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने इस घटना को मानवीय भूल बताया है। उन्होंने कहा कि दिलीप कामरिया ने इंदौर से माल मंगवाया था, जिसमें 20 पैकेट गुब्बारे शामिल थे। आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। सप्लाई श्रृंखला में कोई गलती हुई होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading