☜ Click Here to Star Rating


टोंक से आज जोधपुरिया धाम की पदयत्रा निकाली गई।

टोंक से श्री देवनारायण पदयात्रा समिति के तत्वावधान में बुधवार को समाज की श्री देवधाम जोधपुरिया के लिए दो दिवसीय 38वीं विशाल पदयात्रा बुधवार को रवाना हुई। इसमें गाजे बाजे के साथ पदयात्री नाचते गाते हुए चल रहे थे। लोग देवनारायण महाराज के जयकारे लगाते ह

.

पदयात्रा के संयोजक लक्ष्मी नारायण गुर्जर, शिवराज कूकड़, रामअवतार धाभाई ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे हीरामन बाबा का मंदिर काला बाबा से ध्वज पूजन के बाद 38वीं पदयात्रा रवाना हुई। पुराना बस स्टैंड, घंटाघर, गांधी पार्क होते हुए सांड बाबा के मंदिर पहुंची। जहां सभी पदयात्रियों का गुर्जर समाज के पंच-पटेल स्वागत किया गया।

यहां से पदयात्रा बमोर दरवाजा, पुलिस लाइन, छावनी, पक्का बंधा, सोहेला, मोटूका, बरोनी, पहाड़ी होते हुए शाम को निवाई पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन गुरुवार को पदयात्रा निवाई से रवाना होकर वनस्थली होते हुए शाम को देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगी। पदयात्रा समिति ने पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी पदयात्रियों से मार्ग में अनुशासन के साथ सड़क के किनारे एक साइड चलने और नदी, नालों में बरसाती पानी में जाने से बचकर चलने से अपील की है। पद यात्रा का जगह जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।

पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों का जगह जगह स्वागत किया।

पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों का जगह जगह स्वागत किया।

इस दौरान कालूराम रगल, नेहनूलाल पटेल, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, रामअवतार धाभाई, शिवराज कूकड़, लोक अभियोजक राजकिशोर गुर्जर, नाथूलाल घराट्या, रामप्रकाश बदुड़ी, रामलाल कोली, देवलाल पहलवान, राधाकिशन चचियार, गोपाल चचियार, सत्यनारायण रगल, रतन डोई, रामलाल लांगड़ी, फतेहलाल गुर्जर, प्रेमलाल नेकड़ी, रामलाल संडीला, कमलेश कसाना, डॉ. जगदीश गुर्जर, कजोड़ रगल, हरिनारायण चचियार, नेहनू कूकड़, भगवान पटेल, रमेश पड़ियार, बजरंग छावड़ी, रतन डोई, गणेश डोई, राजू खटाना, सहित समाज के युवा, महिलाएं, गणमान्य लोग साथ रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading