☜ Click Here to Star Rating


भवानी तोप पर सरस डेयरी के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान भीड़ रही।

अलवर सरस डेयरी के डायरेक्टर पदों के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। 12 पदों के लिए कुल 19 नामांकन जमा हुए। अकेले अलवर जिले के 6 डायरेक्टर के पद के लिए 7 नामांकन जमा हुए। वहीं खैरथल-तिजारा के 4 पदों के लिए 10 नामांकन जमा हुए हैं। इ

.

खैरथल-तिजारा में डायरेक्टर के 4 पद हैं। जिसके लिए 10 आवेदन हैं। इनमें एक आवेदन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए नितिन सांगवान का भी है।

खैरथल-तिजारा में डायरेक्टर के 4 पद हैं। जिसके लिए 10 आवेदन हैं। इनमें एक आवेदन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए नितिन सांगवान का भी है।

3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से हो सकेंगे नामांकन वापस

नामांकन जमा होने के बाद जांच होगी। सही नामांकन की सूची चस्पा होगी। कमी रहने पर नामांकन निरस्त हो सकता है। नामांकन वापसी 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होंगे। नामांकन की संख्या पद से अधिक रही तो 7 अक्टूबर को वोट डलेंगे। वोटिंग अलवर में भवानीतोप चौराहे कार्यालय पर होगी। लेकिन बहरोड़-कोटपूतली के दो पदों पर चुनाव नहीं होंगे। वहां दो ही आवेदन हैं। अलवर में 6 पद हैं और 7 आवेदन हैं। माना जा रहा है कि यहां से एक आवेदन फॉर्म वापस होने पर 6 का निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। यहां पूरी संभावना है। अब बीजेपी के नेताओं के पास खैरथल-तिजारा में ही 4 पदों की तुलना में 10 आवेदन हैंं। यहां से 6 आवेदन बाहर होने पर सब निर्विरोध हो सकते हैं। माना जा रहा है कि यहां पर 4 आवेदन बीजेपी के नेताओं ने ही कराए हैं। इसलिए दो ही नामांकन वापस कराने की जद्दोजहद रहेगी।

ये अलवर जिले के डायरेक्टर पद के नामांकन है। अलवर से 7 जनों ने नामांकन भरे है और 6 पद हैं।

ये अलवर जिले के डायरेक्टर पद के नामांकन है। अलवर से 7 जनों ने नामांकन भरे है और 6 पद हैं।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष सहित कई बड़े नेता नामांकन भराने गए

सरस डेयरी के चुनाव में बीजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना, संजय नरूका, मोहित यादव व इंद्र यादव सहित कई नेताओं की निगरानी में नामांकन किया। पिछली बार बीजेपी के पैनल वाले प्रत्याशी देरी से पहुंचे थे। जिसके कारण किसी ने नामांकन नहीं भरा। इस कारण चुनाव कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब नए कार्यक्रम के अनुसान नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading