![]()
कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई।
झालावाड़ में जारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीईओ जिला परिषद शंभूदयाल मीणा और एडीएम अभिषेक चारण ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। सीईओ मीणा ने बताया कि बरसात में पानी के बहाव और गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। सभी विभागों को लोगों को सचेत करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्कूल परिसरों से हाईटेंशन लाइनों को हटाने का काम प्राथमिकता से करने के आदेश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान से मौसमी बीमारियों की स्थिति की जानकारी ली गई। डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा गतिविधियां नियमित रूप से करने को कहा गया।
बरसात के मौसम में स्कूलों में मिडडे मील की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डीईओ को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। एडीएम चारण ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। बैठक में पेयजल, बिजली, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments